
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Voting for Panchayat elections in Punjab… पंजाबभर में आज पंचायत चुनाव हो रहे हैं और वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। शाम को नतीजे आएंगे। कई पोलिंग बूथों पर वोटरों की लंबी लंबी लाइनें देखी गईं। कपूरथला की सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के गांव गिल्लां में पंचायत चुनाव का एक पक्ष के समर्थकों ने बायकाट कर दिया और प्रशासन पर वोटर सूची में धांधली के आरोप लगाए है। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है।
Voting for Panchayat elections in Punjab… ग्रामीणों ने मतदान का बायकॉट करते हुए कहा कि नामांकन के बाद वोटर लिस्ट में बड़े बदलाव किए गए हैं। चार अक्तूबर को जब नामांकन दाखिल किए गए थे उस समय प्राप्त सूची के बाद विभिन्न वार्डों के 33 वोटों को वार्ड संख्या 4 में जोड़ दिया गया है। जो सरासर गलत है। उन्होंने मांग की है कि उनके गांव में वोटिंग दोबारा करवाई जाए। अगर लोगों को न्याय नहीं मिला तो वे हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
Voting for Panchayat elections in Punjab… सीमांत जिला तरनतारन में वोटिंग के दौरान फायरिंग हो गई। गांव सोहल सैन भगत में पोलिंग बूथ के बाहर गोलियां चली हैं। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। विवाद लाइन में लगने को लेकर शुरू हुआ था। इस दौरान कई लोगों की पगड़ियां भी उतरी हैं। गोली चलाने वाला कबड्डी खिलाड़ी बताया जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





