

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Virsa Singh Valtoha should be expelled from Akali Dal… आज सिंह साहिबान की तरफ से विरसा सिंह वल्टोहा को शिरोमणि अकाली दल से बाहर निकालने का आदेश जारी किया गया है। सिंह साहिबान ने अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ को आदेश दिया है कि विरसा सिंह वल्टोहा को अकाली दल से 10 साल के लिए बाहर निकाला जाए।
Virsa Singh Valtoha should be expelled from Akali Dal… वल्टोहा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर बयान दिया था कि अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह और तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने आरएसएस व भाजपा के दबाव के कारण ही अकाली दल बादल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को तनखाइया एलान किया है। सुखबीर बादल कई बार जत्थेदार रघबीर सिंह से सिंह साहिबानों की बैठक जल्द से जल्द बुलाने की अपील भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक बैठक की तिथि घोषित नहीं की जा सकी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


