
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Vigilance Raid on Ranjit Singh Gill house : पंजाब विजिलेंस की विभिन्न टीमों ने आज रणजीत सिंह गिल के घर दबिश दी। विजिलेंस के अधिकारी सेक्टर 2 स्थित गिल के घर माैजूद हैं।
बता दें कि मोहाली के वरिष्ठ नेता एवं रिएल एस्टेट कारोबारी रणजीत सिंह गिल अकाली दल छोड़ने से 14 दिन बाद शुक्रवार को ही भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास पर भाजपा ज्वाइन की। गिल अकाली दल की टिकट पर दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।
सैनी ने अपने पोस्ट में कहा था, ‘‘पंजाब की जनता ने इस बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पंजाब के हर घर में कमल खिलाने का मन बना लिया है। जनता के बीच भाजपा के प्रति बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि पंजाब इस बार सकारात्मक बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है।’’
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





