
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab weather update : पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दिन के समय ठंड का असर लगभग समाप्त हो चुका है, लेकिन मौसम में अस्थिरता बनी हुई है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 तारीख को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिसके बाद फिर गिरावट आने की संभावना है। पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, मानसा और बठिंडा जिलों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और हल्की वर्षा के आसार हैं।
Punjab weather update : धुंध से भी बढ़ी परेशानी
सुबह के समय अमृतसर, बठिंडा और पटियाला में घनी धुंध देखी गई। कई स्थानों पर दृश्यता घटकर करीब 50 मीटर तक रह गई, जिससे वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने और एहतियात बरतने की सलाह दी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





