
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में फरवरी के साथ मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। अब केवल सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में आज रात से मौसम बदलने का अलर्ट जारी किया है।
तीन दिन बारिश और तेज हवाओं का असर
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 16, 17 और 18 फरवरी को पंजाब के कई हिस्सों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
17 और 18 फरवरी को पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
Punjab Weather Update : तापमान का हाल
पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 24 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
- चंडीगढ़ और मोहाली में अधिकतम तापमान 26.4°C रहा।
- अमृतसर में 24.6°C
- लुधियाना में 27.0°C
- पटियाला में 27.3°C
- बठिंडा में 26.0°C
- रूपनगर में 26.8°C दर्ज किया गया।
- वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
किसानों और आम लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए फसलों की सुरक्षा के इंतजाम करने की सलाह दी है। तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए खुले स्थानों में सावधानी बरतने की अपील की गई है।
प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम का यह बदलाव तापमान में थोड़ी गिरावट ला सकता है, जिससे दिन की गर्माहट में भी कमी देखने को मिल सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





