
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Update : पंजाब में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। दोपहर के समय तेज धूप के कारण हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम की ठंड अब भी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार 15 फरवरी तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद स्थिति बदल सकती है।
16-17 फरवरी को बारिश की संभावना
मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट और मोगा में बौछारें पड़ने के आसार हैं। यह सिस्टम आगे बढ़ते हुए 18 फरवरी तक जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, बरनाला, मनसा, पटियाला और लुधियाना में भी असर दिखा सकता है।
Punjab Weather Update : तेज हवाएं और ओलों की भी संभावना
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह लंबी अवधि की लगातार बारिश नहीं होगी, बल्कि रुक-रुक कर बौछारें पड़ेंगी। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने और सीमित इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम में यह बदलाव दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण बताया जा रहा है, जिनका प्रभाव पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





