
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab weather update : पंजाब में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। हाल के दिनों में हुई बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं के बाद राज्य के कई इलाकों में ठंड का असर बढ़ गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए नया पूर्वानुमान जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक 31 जनवरी से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 1 फरवरी को पंजाब के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 2 फरवरी को भी कुछ जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा 30 जनवरी तक घने कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Punjab weather update : आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने की आशंका है। फिलहाल आज बारिश के कोई आसार नहीं हैं, लेकिन कोहरे और ठंड को देखते हुए वाहन चालकों और आम लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


