
Punjab Weather (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में मौसम को लेकर खबर सामने आई है। कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है और कई इलाकों में बादल छाने की।
जानकारी के अनुसार इन दिनों सुबह और शाम मौसम ठंडा रहता है। और दोपहर में धूप की वजह से गर्मी बढ़ जाती है। IMD के अनुसार, 17 और 18 सितंबर को पंजाब के कई हिस्सों में बारिश है। वहीं, शनिवार को भी पंजाब के चार इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। वहीं, लुधियाना में दोपहर में भारी बारिश हुई, चंडीगढ़ में 0.7 मिमी, पठानकोट में 6.8 मिमी और रोपड़ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार और सोमवार को पंजाब के कुछ जिलों, खासकर हिमाचल से सटे इलाकों में बारिश की संभावना है और 16 सितंबर से मौसम साफ होने की उम्मीद है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




