
Shots were fired in a fight between neighbours, one of whom was seriously injured
गुरदासपुर (वीकेंड रिपोर्ट) Punjab News : फतेहगढ़ चूड़ियां हलके के गांव रूपोवाली में बीती रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक आपसी विवाद में पड़ोसियों ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं। इस फायरिंग की घटना में सरदारा सिंह के बेटे करनैल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। करनैल सिंह को गोली उसके माथे पर लगी, लोगों की मदद से अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
यह विवाद कुछ समय से दोनों पक्षों के बीच चला आ रहा था और मंगलवार रात को यह झगड़ा उस समय हिंसक हो गया जब एक पक्ष के लोगों ने गुस्से में आकर हथियार निकाल लिए और फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या 8 से 10 के बीच थी और वे सभी असलहों से लैस थे।
घटना की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से 32 बोर के तीन खोखे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


