
The central government has occupied the Jamnagar National Highway with heavy police presence- Farmer Leader
लोहियां खास (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : पिछले कई दिनों से अमृतसर जामनगर नेशनल हाईवे के लिए केंद्र सरकार द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन के कम रेट को लेकर चल रहे विवाद के बावजूद प्रशासन और किसानों के बीच बैठकों के बावजूद आज सुबह 4 बजे से ही भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रशासन और सड़क ठेकेदारों ने लोहियां ट्रक यूनियन के पास से गुजरने वाले इस हाईवे पर कब्जा कर लिया है।
जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करवाने के लिए प्रशासन ने डीआरओ और एसडीएम शुभी आंगरा के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस मौके पर मौजूद कुछ किसानों ने प्रेस को बताया कि प्रशासन ने हमारे साथ पूरी तरह से धक्का किया है, क्योंकि लगातार बैठकों के दौरान प्रशासन सिर्फ साइन बोर्ड लगाने की बात करता था, लेकिन आज हमारी मक्की की फसल बर्बाद हो गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


