
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab News : रेप के आरोपी बिजनेसमैन की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिया है। कोर्ट ने पंजाब के डीजीपी और गृह सचिव से कहा है कि या तो फिरोजपुर के इस आरोपी बिजनेसमैन को गिरफ्तार करें। या फिर 11 फरवरी को कोर्ट में मौजूद रहें। बता दें कि यह बिजनेसमैन पिछले चार साल से फरार है और पुलिस उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। बिजनेसमैन वरिंदर पाल सिंह उर्फ वीपी सिंह उफ वीपी हांडा 10 अक्टूबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था।
पंजाब राज्य महिला आयोग की दखल पर उसे फिरोजपुर में कुलगढ़ी पुलिस थाने में पकड़ा गया था। उसके ऊपर बलात्कार समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। लेकिन उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
वरिंदर के खिलाफ कई याचिकाओं पर 30 जनवरी को अदालत ने एक आदेश पारित किया। इनमें से एक याचिका में पीड़िता ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया था। वहीं, कुछ अन्य याचिकाओं में विभिन्न आदेशों को चुनौती दी गई थी। इनमें से एक चुनौती संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया से भी संबंधित थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





