
अबोहर (वीकेंड रिपोर्ट) Punjab News : पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वे चाहते तो राज्य को बाढ़ से बचाने के लिए समय रहते राहत कार्य शुरू कर सकते थे, क्योंकि पंजाब के खजाने में पहले से ही 12,000 करोड़ रुपये जमा थे।
सुनील जाखड़ आज अबोहर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा करने पहुंचे थे। गाँव खुईया सरवर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत मान झूठ बोलने के आदी हैं। वे लगातार खजाने में पैसे न होने का बहाना बनाते रहे, जबकि पंजाब बाढ़ से तबाह हो गया।”
Punjab News : उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही और झूठे बयानों की वजह से बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर राहत नहीं मिल सकी, जबकि संसाधनों की कोई कमी नहीं थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


