
फ़िरोज़पुर (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : फिरोजपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार सवार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 15 किलो 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। फिरोजपुर के थाना घल्लखुर्द पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रमेश कुमार वासी गांव मोहकम खां वाला के तौर पर हुई है। हाल में गोल्डन एन्क्लेव फिरोजपुर में रहता है। आरोपी के पास से 15 किलो 7 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

Punjab News : पुलिस ने बताई गई जगह पर दबिश देकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


