
शाहपुर कंडी/माधोपुर (वीकैंड रिपोर्ट) -Punjab News : बराज बांध आवारवी संघर्ष कमेटी के दो बुजुर्ग सदस्य शर्म सिंह (87) और कुलविंदर सिंह रोजगार की मांग को लेकर गांव संधूरी में 120 फीट ऊंचे बिजली के टावर पर चढ़ गए। ये बुजुर्ग इससे पहले भी रोजगार की मांग को लेकर टेलीफोन टावर, पानी की टंकी और बिजली के टावर पर चढ़ चुके हैं।
Punjab News : इनका कहना है कि हर बार झूठे वादों के चलते उन्हें नीचे उतार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वे चंडीगढ़ दफ्तरों के चक्कर लगाते-लगाते थक चुके हैं। सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें रोजगार नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। दोनों को उतारने की कोशिशें जारी हैं।
बैराज औसती संघर्ष कमेटी के प्रधान दयाल सिंह ने बताया कि वे पिछले 27 साल से रोजगार की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कई बार इसको लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन उनकी मांगों को नहीं माना जा रहा है। अब उन्होंने फैसला लिया है कि जब तक उनका हक नहीं मिल जाता वे टावर के पास से नहीं हटेंगे। यहीं पर दीपावली मनाएंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


