
पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट)- Preneet Kaur Joins BJP : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने बीजेपी की सदस्यता लेते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम उससे जुड़ें, जो हमारे बच्चों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने में सक्षम हैं। उनकी नीतियों और कार्यो को देखते हुए मैंने ऐसा फैसला किया है।
Preneet Kaur Joins BJP : इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अपने बेटे रणइंद्र सिंह व बेटी जयइंद्र कौर के साथ सितंबर 2022 में भाजपा का दामन थाम लिया था। यहां तक कि कैप्टन ने अपनी पार्टी का विलय भी भाजपा में कर दिया था। परनीत कौर चार बार पटियाला सीट से सांसद चुनी जा चुकी हैं। सबसे पहले वह 1999 में पटियाला से लोकसभा चुनाव जीती थीं और इसके बाद 2004, 2009 और फिर 2019 में फिर से चुनी गईं। इस दौरान केंद्र में यूपीए सरकार के कार्यकाल में परनीत कौर 2009 से 2012 तक विदेश राज्य मंत्री भी रही हैं। इसके अलावा वह 2014 से 2017 के बीच वह पटियाला से विधायक भी रही हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


