
Rain Alert (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाब में देखते ही देखते भीषण गर्मी बढ़ने लगी। दोपहर को चलने वाले लू लोग परेशान हैं, जिसके चलते सावधानी अपनाने की जरूरत है। इसी क्रम में 10-11 मई को मौसम बदलने का अनुमान है। जिससे लोगो को राहत मिलेगी।
मई के पहले सप्ताह में ही पंजाब का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार गर्मी अपना पूरा जोर दिखाएगी। वहीं हरियाणा में पंजाब के मुकाबले तापमान 43 डिग्री तक पहुंच चुका है। 9 मई को ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है जिससे 10 व 11 मई को पंजाब व पड़ोसी राज्यों के मौसम में बदलाव होगा।
इसी क्रम में बारिश व आंधी-तूफान का अंदेशा है। इसके मुताबिक 11 और 12 मई को कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। बढ़ रहे तापमान के बीच बार्डर एरिया अमृतसर (अटारी) में पारा 42 डिग्री के ऊपर पहुंच गया व फिरोजपुर में भी तापमान 42 डिग्री को छू चुका है। इसी तरह से लुधियाना में 41.2, पटियाला में 40.9 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड हुआ है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





