
पटियाला (वीकेंड रिपोर्ट) Blast in cooker factory : पटियाला के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कुकर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग में फंसे कई मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे पटियाला के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।
Blast in cooker factory : आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी फैक्ट्री धुएं और लपटों से घिर गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर आंशिक रूप से काबू पा लिया गया, लेकिन धुआं और लपटें अभी भी निकल रही हैं।
Blast in cooker factory : राहत और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय निवासियों ने भी पानी फेंककर और मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश करके मदद की। आग की सूचना पाकर बाहर भागे मजदूर ने बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के बाद पैकिंग के डिब्बों में आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई। ज्यादातर मजदूर बाहर आ गए, लेकिन फैक्ट्री के पिछले हिस्से में काम कर रहे कुछ मजदूर बाहर नहीं निकल पाए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


