

मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट)- Pastor Barjinder sentenced to life imprisonment in rape case : रेप केस में पास्टर बरजिंदर सिंह को उम्रकैद की सजा हो गई है। आज मोहाली अदालत ने उन्हें सजा सुनाई। पास्टर को हाल ही में दोषी करार दिया गया था। इस मामले में पिछली सुनवाई 28 मार्च को हुई थी, जब सभी सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने बजिंदर सिंह को रेप केस में दोषी पाया था। पीड़िता के अनुसार, वह और उसके माता-पिता अक्टूबर 2017 से चर्च में जा रहे थे। एक दिन बजिंदर सिंह ने उसका फोन नंबर ले लिया और संदेश भेजना शुरू कर दिया।
Pastor Barjinder sentenced to life imprisonment in rape case : हालांकि, शुरुआत में लड़की ने इस बारे में अपने माता-पिता को नहीं बताया क्योंकि वह पादरी से डरती थी। इसके बाद, उसने आरोप लगाया कि पादरी ने उसके साथ अनुचित व्यवहार किया, उसे गले लगाया और अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 354A (यौन उत्पीड़न), 354D (पीछा करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


