
कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट) – Pastor Bajinder Case : ताजपुर चर्च के पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज होने के बाद घटना का राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेने का आग्रह किया है। ऐसी पूरी संभावना है कि बजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया जा सकता है। कपूरथला की रहने वाली 22 वर्षीय एक युवती ने बजिंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दी है। युवती ने पादरी पर गलत तरीके से छूने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
Pastor Bajinder Case : महिला आयोग ने पीड़िता को सुरक्षा देने और पादरी बजिंदर सिंह को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। जालंधर के ताजपुर स्थित चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम के प्रमुख पादरी बजिंदर सिंह अभी तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, उनके नेपाल में छिपे होने की संभावना है। राज्य महिला आयोग ने इस मामले में उनसे जवाब मांगा है, वहीं, मोहाली की एक अदालत ने उनके खिलाफ एक पुराने मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है। पंजाब पुलिस के अनुसार, आरोप जमानती श्रेणी के हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें या तो आत्मसमर्पण करना होगा या फिर गिरफ्तार किया जाना होगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


