
डेहलों, (लुधियाना) (वीकैंड रिपोर्ट) – Murder Of NRI in Punjab : लुधियाना जिले के गांव किला रायपुर स्थित एक मकान में कुछ समय पहले 72 वर्षीय अमेरिकी नागरिक रूपिंदर कौर पंधेर की हत्या कर शव को जला देने का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि उक्त अमेरिकी निवासी महिला लुधियाना जिले के गांव मेहमा सिंहवाला निवासी इंग्लैंड निवासी चरणजीत सिंह से शादी करने भारत आई थी, जो उक्त व्यक्ति के कहने पर किला रायपुर स्थित मकान में रह रहा था। हत्या के मुख्य आरोपी की पहचान किला रायपुर निवासी सुखजीत सिंह सोनू के रूप में हुई है, जिसने इंग्लैंड में रह रहे गांव मेहमा सिंहवाला निवासी एनआरआई चरणजीत सिंह ग्रेवाल द्वारा रची गई साजिश के तहत हत्या करने की बात कबूल की है।
हालांकि डेहलों पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन मृतका रूपिंदर कौर पंधेर की अमेरिका में रह रही बहन कमलजीत कौर खैरा ने पुलिस पर हत्यारों को बचाने के गंभीर आरोप लगाए हैं और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि हत्यारे सुखजीत सिंह सोनू और चरणजीत सिंह ग्रेवाल के भाई समेत कथित दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और रूपिंदर कौर पंधेर का शव बरामद किया जाए। गौरतलब है कि मृतका के परिवार ने यह सबूत भी जारी किए हैं कि मृतका रूपिंदर कौर पंधेर ने मुख्य आरोपी सुखजीत सिंह और उसके भाई के खातों में 35 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा कराई थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


