

तरनतारन (वीकैंड रिपोर्ट): Murder in Tarn Taran : पंजाब से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां तरनतारन के गांव घरियाला में देर रात एक जिम मालिक की दो अज्ञात लोगों द्वारा घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम रणजीत सिंह है। वह आठ साल तक विदेश में रहा और इसी साल गांव वापस आया था।
Murder in Tarn Taran : यहां आकर उसने जिम शुरू किया। बीती रात करीब डेढ़ बजे दो अज्ञात व्यक्ति रणजीत सिंह के घर में घुस आए और जब वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ कमरे में सो रहे थे तो रिवाल्वर से उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पूरी घटना सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। शरीर में पांच गोलियां लगने से रणजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


