
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Ludhiana Goyal hosiery factory fire : पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। दीप नगर इलाके में स्थित गोयल होजरी मिल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे पूरी तीन मंजिला इमारत आग की लपटों में घिर गई। आग इतनी भयानक थी कि आसमान में धुएं का काला गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में हौजरी और सर्दियों के कपड़े तैयार किए जाते थे। आग लगते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।
Ludhiana Goyal hosiery factory fire : घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है, लेकिन फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया है। फिलहाल दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


