
पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट) : Loot in Bank : पटियाला के थाना घनौर से करीब 300 मीटर दूरी पर स्थित यूको बैंक में हथियारबंद तीन युवकों ने दिनदहाड़े बैंक लूट लिया। यह घटना सोमवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से लेकर चार बजे के बीच हुई। करीब 15 मिनट के अंदर ही इन लोगों ने वारदात को अंजाम दे दिया और बैंक में आए एक ग्राहक का बुलेट लेकर फरार हो गए। बैंक में गार्ड न होने की वजह से आरोपित वारदात को आसानी से अंजाम देने के बाद भागे और एक किलोमीटर दूरी पर बुलेट छोड़ दी।
यह भी पढ़ें : Murder In Delhi : दिल्ली में श्रद्धा की तरह एक और कत्ल, महिला ने बेटे संग पति के किए टुकड़े-टुकडे, देखें वीडियो
Loot in Bank : जाने पूरा मामला
तीन नकाबपोश युवक यूको बैंक में पहुंचे, जो घनौर से पटियाला आने वाली रोड पर थाने से करीब 300 मीटर दूरी पर स्थित है। तीनों में एक के पास पिस्तौल थी, जिसे उसने बैंक स्टाफ व ग्राहकों पर तान दी। इसके बाद दो लुटेरों ने ग्राहकों के व्हीकल की चाबियां छीन ली और बैंक स्टाफ को बंधक बनाकर कैश लूट लिया। बैंक में कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं होने के कारण आरोपित कैश उठाने के बाद एक ग्राहक की बुलेट बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।
वे बुलेट को घनौर से एक किलोमीटर दूर शंभू रोड स्थित मैरिज पैलेस के बाहर छोड़कर फरार हो गए। यहां से शंभू हाईवे करीब 12 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल व बैंक की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेनेके बाद जांच शुरू कर दी है लेकिन देर शाम तक आरोपितों की पहचान नहीं हो पाई थी।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





