
जालंधर, 2 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Kulhad Pizza Couple Viral Video : जालंधर का चर्चित कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार चर्चा की वजह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक भावुक वीडियो है, जिसमें गुरप्रीत कौर ट्रोलिंग को लेकर अपना दर्द बयां करती नजर आ रही हैं।
वीडियो में गुरप्रीत कौर भावुक होते हुए कहती हैं कि एक पुरानी घटना के बाद उनकी छवि को काफी नुकसान पहुंचा है और लोग आज भी उन्हें उसी नजरिए से देखते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक चुप रहकर हालात को सामान्य होने का इंतजार किया, लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार हो रही आलोचनाओं और टिप्पणियों ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर दिया है।
हाल ही में गुरप्रीत कौर ने अपने बेटे के साथ एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह उसे गुरबाणी और गुरसिखी से जुड़े शब्द सिखाती दिखाई दे रही थीं। हालांकि इस वीडियो पर भी कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने आपत्तिजनक और नकारात्मक टिप्पणियां करनी शुरू कर दीं।
Kulhad Pizza Couple Viral Video : गुरप्रीत का आरोप है कि ट्रोलर्स ने इस बार उनके छोटे बच्चे को भी निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि बेटे को लेकर किए गए भद्दे कमेंट्स ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया है। गुरप्रीत ने यह भी कहा कि कुछ महिलाओं और लड़कियों ने भी ऐसी टिप्पणियां कीं, जिसकी उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी।
वीडियो में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति के अतीत के आधार पर उसके परिवार और बच्चों को निशाना बनाना गलत है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर फैल रही नफरत और ट्रोलिंग का असर सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे परिवार पर पड़ता है।
गुरप्रीत कौर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जहां कई लोग उनके समर्थन में सामने आए हैं, वहीं कुछ यूजर्स अब भी उन्हें लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


