
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Harbhajan Mann and his son discharged from hospital : कुछ दिन पहले मशहूर पंजाबी गायक हरभजन सिंह मान का एक्सीडेंट हो गया था। आज हरभजन मान और उनके बेटे अवकाश मान ने बताया कि वह 3 अगस्त को एक शो करके दिल्ली से चंडीगढ़ आ रहे थे। कुरुक्षेत्र में सुबह चार बजे उनका एक्सीडेंट हो गया। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा बेहद खतरनाक था। उन्हें कई जगह चोटें आईं।
दरअसल, पंजाबी गायक, अभिनेता और फिल्म निर्माता हरभजन मान और उनके बेटे अवकाश मान का 3 अगस्त को दिल्ली से चंडीगढ़ आते समय हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक्सीडेंट हो गया था। उन्हें गंभीर हालत में मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब दोनों को छुट्टी मिल गई है। एक्सीडेंट के बाद पहली बार उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लोगों से बात की। इस दौरान हरभजन और उनके बेटे ने मुश्किल समय में उनका साथ देने के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि भगवान ने उन्हें जीवन में कुछ करने का एक और मौका दिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


