
हरिके पत्तन (तरनतारन) (वीकैंड रिपोर्ट)- Gangwar in TarnTaran : बीती शाम तरनतारन पट्टी रोड पर स्थित गांव कैरों में कार सवार लोगों ने स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवक समरबीर सिंह (19 वर्ष) की मौत हो गई, जबकि एक युवक सोरवप्रीत सिंह (18) पुत्र हरजीत सिंह निवासी मरहाणा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तरनतारन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर अस्पताल ले जाया गया, जहां बीती रात उसकी मौत हो गई। गांव पंडोरी निवासी इन्फ्लुएंसर महिक पंडोरी अकसर इंटरनेट पर विवादित पोस्ट शेयर करता है।
हाल ही में उसने जस धारीवाल नामक युवक की वीडियो अपलोड की थी। इसके बाद कुछ लोगों द्वारा महिक पंडोरी के घर आकर उसकी पिटाई करने का वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया। दोनों गुटों के बीच बहस फोन पर शुरू हुई। इसके बाद दोनों गुटों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





