
राजासांसी (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Gangster Jaggu Bhagwanpuria brought to Punjab : डिब्रूगढ़ जेल में बंद विभिन्न मामलों में वांछित गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को पंजाब पुलिस की एक टीम प्रोडक्शन वारंट पर देर रात अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे राजासांसी ले आई, जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच जग्गू भगवानपुरिया को पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ पंजाब के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कई मामले दर्ज हैं।
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को आज भारी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया, जहाँ बटाला पुलिस को उसका तीन दिन का रिमांड मिला है। गैंगस्टर जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया ने अपनी सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। उसने आशंका जताई है कि पुलिस हिरासत में उसे “फर्जी मुठभेड़” के नाम पर खत्म किया जा सकता है या फिर दुश्मन गैंगस्टर उस पर हमला कर सकते हैं। इस समय वह असम की सिलचर सेंट्रल जेल में विभिन्न मामलों में न्यायिक हिरासत में था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





