
डेरा बाबा नानक (वीकेंड रिपोर्ट) Firing at Akali leader’s house : पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब डेरा बाबा नानक के निकट स्थित वैरोके गांव में युवा अकाली दल (बादल) के मंडल अध्यक्ष हरसिमरत सिंह बाजवा के घर पर अज्ञात हमलावरों ने सुबह-सवेरे गोलीबारी कर दी। हमलावर उनके घर के मुख्य दरवाज़े पर गोलियां चलाकर फरार हो गए।
सौभाग्यवश इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन यह हमला न केवल इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि राजनीतिक हस्तियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ाता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की तलाश जारी है।
Firing at Akali leader’s house : इस संबंध में पत्रकारों को अधिक जानकारी देते हुए, युवा नेता हरसिमरत सिंह बाजवा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें 50 लाख रुपये की फिरौती के लिए फ़ोन आ रहे थे, जिसकी सूचना डेरा बाबा नानक पुलिस को दी गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





