
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- FIR lodged against Harpal Cheema and Aman Arora : चंडीगढ़ से अहम खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा और आप पंजाब प्रधान व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन पर वीडियो टैंपर करने का आरोप है। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बताया कि चंडीगढ़ साइबर सेल ने दोनों ही कैबिनेट मंत्री के खिलाफ सेक्शन 336/4 भारतीय न्याय सहिता 356 और बीएनएस 61/2 के तहत मामला दर्ज किया है।
अमन अरोड़ा और हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ वीडियो से छेड़छाड़ करने और उसे प्रसारित करने के आरोप में BNS की धारा 336(4), 356, 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाजवा ने अपनी शिकायत 7 जुलाई को दर्ज करवाई थी। शिकायत में बाजवा ने कहा था कि उन्होंने विजिलेंस की ओर से विधायक गनीव कौर मजीठिया के सरकारी आवास पर की गई छापेमारी को लेकर बयान दिया था। उक्त आप नेताओं ने गनीव कौर के नाम को एडिट कर दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





