

फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट) : EX MLA Kulbir Jeera Arrested : कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के बाद पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को भी आज गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब पुलिस ने आज सुबह 5 बजे कुलबीर जीरा को उनके घर से गिरफ्तार किया है। जीरा पर आरोप है कि उन्होंने कुछ दिन पहले BDPO दफ्तर के अंदर धरना लगाया था और इसके बाद पूर्व विधायक और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर की गई थी।
EX MLA Kulbir Jeera Arrested : कुलबीर जीरा कांग्रेस सरकार में जीरा विधान सभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। पूर्व विधायक कुलबीर जीरा पर सरकारी काम में बाधा डालने और अधिकारिक रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। पूर्व विधायक अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक विकास कार्यालय में जबरदस्ती घुस गए थे। इसको लेकर कुलबीर जीरा पर सरकारी काम बाधा डालने और आधिकारिक रिकॉर्ड्स को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


