
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Cold wave alert in Punjab and Chandigarh : मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पंजाब और चंडीगढ़ में कोल्ड वेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में कोहरे का भी अनुमान लगाया गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के मिनिमम टेम्परेचर में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जिससे टेम्परेचर नॉर्मल के करीब पहुंच गया है। पठानकोट और बठिंडा सबसे ठंडे इलाके रहे जहां मिनिमम टेम्परेचर 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग ने बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी है।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। फरीदकोट, फिरोजपुर, मुक्तसर, फाजिल्का, मोगा और जालंधर के कुछ इलाकों में कोल्ड वेव चलने का अनुमान है। आने वाले दिनों में टेम्परेचर और गिर सकता है। सोमवार को पंजाब के ज्यादातर शहरों में अच्छी धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि इसके बावजूद दिन के तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 1.9°C कम रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान 26.4°C बठिंडा में रिकॉर्ड हुआ, जबकि फाजिल्का में अधिकतम तापमान 24.9°C दर्ज किया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





