
चंडीगड़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Charanjit Atwal joins BJP : पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरणजीत सिंह अटवाल शिरोमणि अकाली दल का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गये हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें अपने दिल्ली स्थित आवास पर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
यह भी पढ़ें : New Joining in AAP – जालंधर में कांग्रेस को एक और झटका, पूर्व विधायक स्वर्गीय राजकुमार गुप्ता के पुत्र व पूर्व पार्षद पवन गुप्ता अपने सैकड़ों साथियों सहित ‘आप’ में शामिल।
Charanjit Atwal joins BJP : चरणजीत अटवाल के बेटे इंदर इकबाल सिंह अटवाल को जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी चुने जाने के एक दिन बाद ही चरणजीत सिंह अटवाल ने शिरोमणि अकाली दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अटवाल लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर भी रहे हैं।
Follow this link to join my WhatsApp Group
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





