
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Bhagwant Mann Baby : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर बेटी ने जन्म लिया है। सीएम मान की ओर से सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट कर बेटी के जन्म की जानकारी दी गई है। पंजाब के सीएम ने कहा कि भगवान ने यह तोहफा दिया है। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। सीएम मान ने 26 जनवरी के दिन अपने घर आने वाली इस खुशी काे देशवासियाें के साथ साझा किया था। उन्होंने कहा था कि मेरे घर में भी मार्च महीने में खुशी आने वाली है। नया मेहमान घर में आ रहा है। मेरी पत्नी 7वें महीने की गर्भवती है। हमने यह पता करने की कोशिश नहीं की लड़का होगा या लड़की, हम चाहते है जो बच्चा आए तंदुरुस्त आए।
ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਨੇ ਬੇਟੀ ਦੀ ਦਾਤ ਬਖ਼ਸ਼ੀ ਹੈ..ਜੱਚਾ-ਬੱਚਾ ਦੋਵੇਂ ਤੰਦਰੁਸਤ ਨੇ..
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 28, 2024
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





