
अबोहर (वीकैंड रिपोर्ट) Arrest of BJP President Sunil Jakhar: पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को उस समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जब वह फाजिल्का जिले के रायपुर गांव में एक शिविर में शामिल होने जा रहे थे। प्रशासन द्वारा रोके जाने के विरोध में उन्होंने काला टिब्बा टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया, जहां उनके साथ पूर्व मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
Arrest of BJP President Sunil Jakhar : जानकारी के अनुसार, भाजपा केंद्रीय योजनाओं के लिए लोगों का सीधे सरकारी पोर्टल पर पंजीकरण करा रही है। पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने इस पर आपत्ति जताई है। राज्य सरकार का कहना है कि यह राज्य सरकार का काम है और इससे डेटा लीक होने का खतरा है।
इस अवसर पर बोलते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि गरीब लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है। हम केंद्रीय योजनाओं को लोगों तक पहुँचा रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार पंजाब के लोगों को गुमराह कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


