
चंडीगढ़ | 28 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Action on Against Absence in Schools : पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की गैर-हाजिरी पर लगाम लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब ई-पंजाब पोर्टल (MIS 2.0) के जरिए हाजिरी मॉड्यूल लागू किया गया है, जिसमें छात्रों की उपस्थिति दर्ज होते ही अभिभावकों को तुरंत SMS अलर्ट भेजा जाएगा। डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा पंजाब की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। नए सिस्टम के तहत स्कूल खुलने के निर्धारित समय के भीतर ही विद्यार्थियों की हाजिरी ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगा।
इस मॉड्यूल की खास बात यह है कि जैसे ही किसी छात्र को गैरहाजिर मार्क किया जाएगा, उसी समय उसके माता-पिता के मोबाइल पर सूचना पहुंच जाएगी। इससे अभिभावकों को अपने बच्चों की उपस्थिति की तुरंत जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा, लंबे समय से गैर-हाजिर रहने वाले विद्यार्थियों के मामलों में स्कूल प्रमुखों को अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं।
Action on Against Absence in Schools : इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए स्कूल प्रमुखों को ‘नोडल अफसर’ नियुक्त किया गया है। उनकी जिम्मेदारी होगी कि शिक्षक समय पर हाजिरी लगाएं, अभिभावकों के मोबाइल नंबर अपडेट रहें और अनुपस्थित विद्यार्थियों पर नजर रखी जाए। शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस सिस्टम की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। यदि किसी स्कूल को तकनीकी दिक्कत आती है, तो वे ब्लॉक, जिला या राज्य स्तर के MIS को-ऑर्डिनेटर्स से संपर्क कर सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


