
हरिद्वार: 6 बच्चों की मां एक महिला ने नसबंदी ऑपरेशन करवाया। लेकिन कुछ समय बाद ही वह फिर से गर्भवती हो गई और फिर सातवें बच्चे को जन्म दिया। महिला ने हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) के खिलाफ शिकायत कर मुआवजे की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 32 साल की प्रतिभा देवी ने 16 फरवरी 2019 को हरिद्वार के जिला अस्पताल में बांध्यकरण ऑपरेशन करवाया था। उनके 6 बच्चे थे। लेकिन कुछ समय के बाद ही फिर से प्रेगनेंट हो गईं और फिर अपने सातवें बच्चे को जन्म दिया। महिला ने 25 सितंबर 2019 को जिला उपभोक्ता आयोग में सीएमओ पर काम में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने शिकायत में सीएमओ से अपने सातवें बच्चे के पालन-पोषण का खर्च मांगा है। CMO को नोटिस दिया गया लेकिन वह पक्ष रखने के लिए पेश नहीं हुए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


