

बहराइच (वीकैंड रिपोर्ट)- Violence in Bahraich… उत्तर प्रदेश के बहराइच से बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि यहां दो दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दाैरान दो समुदायों में हुई झड़प में मरने वाले राम गोपाल का अंतिम संस्कार रोक दिया गया है। उत्तेजित भीड़ ने हाईवे पर एक गाड़ी फूंक दी है। लाठी-डंडा-तलवार लिए लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सभी लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। बाइक के शोरूम में आग लगा दी गई है।
Violence in Bahraich… कारों को भी फूंका गया है। मृतक रामगोपाल मिश्र का शव रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है. इस बीच उपद्रवियों ने हॉस्पिटल को आग के हवाले कर दिया है. साथ ही होन्डा बाईक के शो रूम में आगज़नी की गई है। यूपी के सीएम योगी ने दंगाइयों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ताजा हालात पर रिपोर्ट मांगी है। अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


