
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Teachers Day : आज शिक्षक दिवस है। आज के दिन स्टूडेंट्स अपने टीचर्स को नमन करते हैं। शिक्षकों के सम्मान में इस दिन स्कूल और कॉलेजों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। छात्र अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं (Happy Teacher’s Day 2025) देते हैं और उनके प्रति अपना आदर प्रकट करते हैं।पर आपको क्या पता है कि शिक्षक दिवस की शुरुआत कैसे हुई और यह पांच सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है। इसके पीछे एक वजह है ।
दरअसल राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की शुरुआत 1962 में हुई। प्रख्यात शिक्षाविद्, दार्शनिक और विद्वान डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुत्तनी में हुआ था, बाद में वह भारत के पहले उप-राष्ट्रपति (1952-1962) और दूसरे राष्ट्रपति (1962-1967)बने। वह एक उत्कृष्ट शिक्षक भी थे। जब 1962 में डॉ.राधाकृष्णन राष्ट्रपति बने, तो उनके कुछ पूर्व छात्रों और मित्रों ने उनके जन्मदिन को भव्य रूप से मनाने का प्रस्ताव रखा लेकिन डॉ. राधाकृष्णन ने इस विचार को विनम्रतापूर्वक ठुकराते हुए कहा कि उनके जन्मदिन को व्यक्तिगत उत्सव के रूप में मनाने के बजाय, इसे शिक्षकों के सम्मान में समर्पित किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए, तभी से भारत में 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। भारत में शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘विश्व शिक्षक दिवस’ 5 अक्टूबर को मनाया जाता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





