
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)– Social Media News : यूट्यूब (YouTube) ने अपनी सख्त कंटेंट नीतियों के तहत कार्रवाई करते हुए अक्टूबर से दिसंबर 2024 के बीच लगभग 9.5 मिलियन (95 लाख) वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिए। इन हटाए गए वीडियो में भारत का सबसे बड़ा योगदान रहा, जहां से लगभग 3 मिलियन (30 लाख) वीडियो डिलीट किए गए।
Social Media News यूट्यूब ने बताया कि ये वीडियो उनके कॉन्टेंट पॉलिसी के खिलाफ थे। डिलीट किए गए सबसे सबसे ज्यादा 3 मिलियन यानी 30 लाख वीडियो भारतीय क्रिएटर्स द्वारा अपलोड किए गए थे। वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म द्वारा हटाए गए ज्यादातर वीडियो हेट स्पीच, अफवाह, उत्पीड़न वाले थे, जो कंपनी के कॉन्टेंट पॉलिसी के खिलाफ थे। यदि आपके चैनल पर कॉपीराइटेड कंटेंट है जिसके लिए आपके पास परमिशन नहीं है, तो यूट्यूब आपके चैनल को डिलीट कर सकता है। यदि आपके चैनल पर हेट स्पीच या अभद्र भाषा का यूज होता है तो यूट्यूब आपके चैनल को डिलीट कर सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


