
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Rate Increased of Daily Needs : लोकसभा चुनाव को समाप्त होते ही आम आदमी को महंगाई के झटके लगने शुरू हो गए हैं। सबसे पहला झटका वाहन चालकों को लगा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर में टोल टैक्स में बढ़ोतरी (Toll Tax Hike) कर दी है। ये नई दरें आज यानी 3 जून 2024 से लागू कर दी गई हैं। अब वाहन चालकों को सभी टोल प्लाजा पर 5 फीसदी ज्यादा टोल टैक्स चुकाना होगा।
महंगाई का दूसरा झटका दूध की कीमतों (Milk Price) पर पड़ा है। देश भर में 2 जून से अमूल (Amul) दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल टी स्पेशल दूध के दाम बढ़ाए गए हैं। अमूल की ओर से इस संबंध में बताया गया है कि Milk Price में 3-4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
Rate Increased of Daily Needs : तीसरा झटका देश की तेल और गैस कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव कर दिया है। लोकसभा इलेक्शन रिजल्ट से ठीक एक दिन पहले देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। ऐसे में आम आदमी को पेट्रोल और डीजल के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। दिल्ली में 3 जून को पेट्रोल 94.72 प्रति लीटर के रेट पर बेचा जा रहा है, जबकि डीजल 87.62 पर बेचा जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


