
पटना | 28 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Nitish Kumar Resignation : बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जल्द ही पद छोड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे 30 अप्रैल को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं और 13 अप्रैल के बाद कभी भी मुख्यमंत्री पद से हटने का फैसला ले सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। नियमों के तहत संसद सदस्य बनने के बाद उन्हें 14 दिनों के भीतर राज्य विधानमंडल की सदस्यता छोड़नी होती है। ऐसे में यदि वे विधायक या विधान परिषद सदस्य नहीं रहते, तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देना होगा। हालांकि, अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान उन्होंने इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया था। यह यात्रा 26 मार्च को समाप्त हुई, जिसमें उन्होंने राज्य के 32 जिलों में जनसभाएं कीं, लेकिन राज्यसभा या इस्तीफे को लेकर चुप्पी साधे रखी।
Nitish Kumar Resignation : बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी संकेत दिए हैं कि 30 अप्रैल को इस्तीफे की संभावना है, जिसके बाद वे राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। वहीं, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि उनका सदन छोड़ना राज्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है, लेकिन यह उनका व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि नीतीश कुमार कब और कैसे अपने अगले राजनीतिक कदम का ऐलान करते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


