

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – National News : आजकल हर रोज फ्लाइट्स में खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग की खबरें सामने आती हैं। इन्हीं खबरों के बीच आज दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक इंडिगो विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की। ये विमान दिल्ली से लेह जा रहा था। तकनीकी खराबी के कारण विमान को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में लगभग 180 यात्री सवार थे। घटना के समय किसी भी यात्री या चालक दल के सदस्य को कोई चोट नहीं आई।
इंडिगो ने बताया कि यात्रियों को दिल्ली से लेह ले जाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। फिलहाल विमान को खाली करा लिया गया है। परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान का जरूरी रखरखाव किया जा रहा है। इंडिगो ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए जानकारी साझा की है। जिसमें कहा गया है कि 19 जून 2025 को दिल्ली से लेह के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 तकनीकी समस्या के कारण लेह में लैंड न कर सकी और मूल स्थान पर लौट आई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


