
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) NATIONAL NEWS : हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर आई है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट के जरिए FASTag आधारित वार्षिक पास की घोषणा की है। यह सुविधा 15 अगस्त 2025 से लागू होगी. इसका उद्देश्य हाईवे यात्रियों को टोल भुगतान के झंझट से मुक्त कराना है और सफर को अधिक सुविधाजनक बनाना है।
NATIONAL NEWS : यह सुविधा विशेष रूप से गैर-व्यावसायिक वाहनों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, ताकि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सुगम और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित की जा सके। गडकरी ने बताया कि इस पास के लिए जल्द ही NHAI और MoRTH की वेबसाइट्स और ‘राजमार्ग यात्रा ऐप’ पर एक अलग लिंक उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे पास का सक्रियण और नवीनीकरण सरल और सुविधाजनक हो सकेगा।
NATIONAL NEWS : नए पास सिस्टम से क्या फायदा होगा
नई वार्षिक पास नीति का उद्देश्य 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं से जुड़े पुराने मुद्दों का समाधान करना है. एकल डिजिटल लेन-देन के जरिए टोल भुगतान को आसान बनाना।
टोल प्लाजा पर वेटिंग टाइम घटाना, भीड़ कम करना और विवादों को खत्म करना इसके प्रमुख लाभ हैं। इस घोषणा से लाखों निजी वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिससे उनका सफर न केवल तेज होगा बल्कि ज्यादा सहज और तनावमुक्त भी रहेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


