
महाप्रयाग (वीकैंड रिपोर्ट)– Mahakumbh AmritSnan: वसंत पंचमी पर महाकुंभ का तीसरा और अंतिम अमृत स्नान सोमवार को जारी है। आज सबसे पहले पंचायती निरंजनी अखाड़े के संत संगम पहुंचे। फिर सबसे बड़े जूना अखाड़े के साथ किन्नर अखाड़े ने अमृत स्नान किया। एक-एक करके 13 अखाड़े स्नान करेंगे। साधुओं का आशीर्वाद लेने के लिए लाखों श्रद्धालु संगम पर हैं।
नागा साधुओं की चरण रज माथे पर लगा रहे हैं। 20 से ज्यादा देशों के लोग भी अमृत स्नान देखने के लिए संगम पहुंचे हैं। हेलिकॉप्टर से संगम पर पुष्प वर्षा की। त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया।
2 फरवरी तक 34.97 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ 2025 का अंतिम अमृत स्नान आज वसंत पंचमी के अवसर पर हो रहा है। प्रयागराज महाकुंभ मेला महाशिवरात्रि के दिन समाप्त होगा। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को है। इस दिन ही महाकुंभ का आखिरी शाही या अमृत स्नान भी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





