
श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट) – Landslide wreaks havoc : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में भूस्खलन के कारण एक उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) और उनके बेटे की मौत हो गई। इस दौरान उनकी पत्नी और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना देररात सलुख इख्तर नाला इलाके में हुई। एसडीएम राजिंदर सिंह राणा अपने परिवार के साथ धर्मारी से अपने पैतृक गाँव पट्टिया जा रहे थे, तभी भूस्खलन हुआ और एक बड़ा पत्थर उनकी कार पर गिर गया।
राणा और उनके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही, उनकी पत्नी और दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय निवासियों और पुलिस ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। प्रारंभिक उपचार के बाद, उन्हें रियासी जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को रियासी जिला अस्पताल रेफर किया गया। वर्ष 2011 बैच के अधिकारी राजिंदर सिंह राणा वर्तमान में रामनगर एसडीएम के पद पर तैनात थे। इससे पहले पूर्वी लद्दाख में भी इसी तरह की घटना में सेना के दो जवानों की चट्टान गिरने से जान जा चुकी है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए एसडीएम राणा के परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





