

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- ITR Filing Last Date 2026 : असेसमेंट ईयर 2026-27 (वित्त वर्ष 2025-26) के लिए आयकर रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। यदि आपने अभी तक अपना ITR दाखिल नहीं किया है, तो आज ही यह प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि सरकार की ओर से फिलहाल अंतिम तारीख बढ़ाने की कोई घोषणा नहीं की गई है। आयकर विभाग के अनुसार, 31 जुलाई सुबह 11 बजे तक 5.45 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं। इनमें से 5.06 करोड़ ITR का सफलतापूर्वक सत्यापन (Verification) हो चुका है, जबकि 2.33 करोड़ रिटर्न प्रोसेस भी किए जा चुके हैं।
आखिरी समय का इंतजार न करें
आयकर विभाग लगातार करदाताओं से समय रहते ITR दाखिल करने की अपील कर रहा है। विभाग का कहना है कि अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द रिटर्न फाइल करना बेहतर रहेगा।
ITR Filing Last Date 2026 : देर से ITR भरने पर कितना लगेगा जुर्माना?
यदि आप 31 जुलाई के बाद ITR दाखिल करते हैं, तो आपको विलंब शुल्क (Late Fee) देना पड़ सकता है।
- 5 लाख रुपये तक की आय पर 1,000 रुपये का जुर्माना।
- 5 लाख रुपये से अधिक आय होने पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना।
इसके अलावा, यदि आपकी आय टैक्स के दायरे में आती है और टैक्स बकाया है, तो देय कर पर प्रति माह 1 प्रतिशत की दर से ब्याज भी देना पड़ सकता है, जब तक कि ITR दाखिल नहीं किया जाता।
समय पर ITR भरने के फायदे
समय पर आयकर रिटर्न दाखिल करने से न केवल जुर्माने और ब्याज से बचा जा सकता है, बल्कि टैक्स रिफंड जल्दी मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसके अलावा, यदि किसी वित्तीय वर्ष में आपको व्यापार या निवेश में नुकसान हुआ है, तो उसे भविष्य की आय के साथ समायोजित (Carry Forward Loss) करने का लाभ भी समय पर ITR भरने पर ही मिलता है। इसलिए, यदि आपने अभी तक अपना ITR दाखिल नहीं किया है, तो बिना देरी किए इसे पूरा कर लें, ताकि अनावश्यक जुर्माने, ब्याज और अन्य परेशानियों से बचा जा सके।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


