

इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)- Indo-Pak Tension : भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने स्वीकार किया है कि भारत के हमले में उसके 11 जवान मारे गए हैं जबकि 78 जवान जख्मी हुए हैं। मरने वालों में पाक सेना के 6 तो पाक वायुसेना के 5 जवान थे। इनके अलावा 40 आम लोग भी मारे गए हैं। इसमें 7 महिला और 15 बच्चे शामिल हैं। घायलों की संख्या 121 है। उधर, विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने प्रधानमंत्री आवास पहुंच गए हैं।
Indo-Pak Tension : पाकिस्तान ने बताया है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान आर्मी के अब्दुल रहमान, दिलावर खान, इकरामुल्ला, ख़ालिद, मुहम्मद अदील अकबर, और निसार मारे गए हैं, जबकि पाकिस्तान वायु सेना के स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ, मुख्य तकनीशियन औरंगजेब, चीफ तकनीशियन नजीब, कॉर्पोरल तकनीशियन फारूक और सीनियर तकनीशियन मुबाशिर की मौत हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


