
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Howrah Violence : रामनवमी के मौके पर कई राज्यों में हिंसा हुई जिसमें काफी लोग घायल हुए। कोलकता (पश्चि बंगाल)में अगजनी के साथ-साथ तोड़फोड़ के मामले सामने आए। इस मुद्दे को लेकर भाजपा ने ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पत्थरबाजों को क्लीन चिट देने का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें : Reduction in Stamp Paper Fees : पंजाब में रजिस्ट्री में स्टांप पेपर फीस में कटाैती की समय सीमा में इजाफा
Howrah Violence : स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि हावड़ा में रामनवमी कि शोभायात्रा के दौरान पथराव हुआ, लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पत्थरबाजों को क्लीन चिट दे दी, जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया और रामनवमी की शोभा यात्रा पर हमला किया। उन्होंने कहा ममता कब तक हिंदू समुदाय पर हमले करती रहेंगी। ईरानी ने आगे कहा यह पहली घटना नहीं है, जो ममता के कार्यकाल में हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


