
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gangrape in Kapurthala : जालंधर में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक अनुभव बन गई। उत्तराखंड की रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर बनी दोस्ती के बाद उसे जालंधर बुलाया गया, जहां कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया और फिर कपूरथला ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया।
पीड़िता की शिकायत पर थाना नई बारादरी पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि युवती का दावा है कि दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने भी उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
Gangrape in Kapurthala : फेसबुक पर हुई दोस्ती, जालंधर बुलाया
पीड़िता के अनुसार, उसकी पहचान न्यू दयोल नगर निवासी मनप्रीत सिंह से फेसबुक के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने उसे जालंधर मिलने के लिए बुलाया। युवती जब कचहरी चौक पहुंची, तो मनप्रीत अपने जीजा और एक अन्य साथी रवनीत सिंह के साथ कार में वहां आया।
आरोप है कि बातचीत के दौरान उसे कुछ नशीला पदार्थ सुंघा दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई।
होश आया तो खुद को पाया कपूरथला में
युवती का आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसके साथ गैंगरेप किया गया। होश आने पर वह खुद को कपूरथला में पाई। इसके बाद उसने कपूरथला पुलिस को शिकायत दी, जहां से जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया।
Gangrape in Kapurthala : पुलिस ने दर्ज किया केस
थाना नई बारादरी पुलिस ने मनप्रीत सिंह, उसके जीजा, रवनीत सिंह और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





