
पटना (वीकैंड रिपोर्ट) – Free Electricity : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। ऐलान के तहत बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे दी गई है। बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली का ऐलान किया गया है। सीएम नीतीश ने खुद एक्स पर लिखा, ‘हमलोग शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। इस फ्री बिजली योजना का फायदा हर वर्ग के लोगों को मिलेगा। यानी यह सिर्फ गरीब या किसी खास वर्ग के लिए नहीं है, बल्कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नया नियम 1 अगस्त 2025 से लागू होगा, लेकिन इसका असर जुलाई महीने के बिल से ही दिखने लगेगा यानी इस महीने आप 125 यूनिट तक बिजली फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





